1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Krishna Janmashtami Bhog Special: भगवान कृष्ण के जन्मदिन के मौके पर उन्हें भोग लगाएं खरबूज की बर्फी

Krishna Janmashtami Bhog Special: भगवान कृष्ण के जन्मदिन के मौके पर उन्हें भोग लगाएं खरबूज की बर्फी

साथ ही उनकी पसंद की चीजों का भोग लगाया जाता है। कई लोग आज के दिन खरबूज की बर्फी भगवान कृष्ण को भोग में लगाते है तो कुछ लोग मेवे की कदली का भोग लगाते है। आज हम आपको खरबूज की बर्फी  बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज जन्माष्टमी का पावन त्यौहार है। पूरे देश में कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव खूब धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन भगवान कृष्ण की खास पूजा अर्चना की जाती है। उनका पंचामृत से स्नान कराकर नए वस्त्र और आभूषण पहनाए जाते है।

पढ़ें :- Krishna Janmashtami: हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की.... भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर ऐसे बनाएं पंचामृत

साथ ही उनकी पसंद की चीजों का भोग लगाया जाता है। कई लोग आज के दिन खरबूज की बर्फी भगवान कृष्ण को भोग में लगाते है तो कुछ लोग मेवे की कदली का भोग लगाते है। आज हम आपको खरबूज की बर्फी  बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

खरबूज की बर्फी बनाने की सामग्री

200 ग्राम खरबूज के बीजे
100 ग्राम चीनी
1 चम्मच इलायची पाउडर

खरबूज की बर्फी बनाने का तरीका

पढ़ें :- Krishna Janmashtami Bhog Special:जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को लगाएं धनिया की पंजीरी का भोग

खरबूज के बीजें ड्राई फ्रूट्स की शॉप पर आसानी से मिल जाते हैं। इन्हें घर लाकर छीले या पहले से ही छीले हुए खरीद लें। अब इन बीजों को अच्छी तरह से गीले कपड़े से पोछकर साफ कर लें। कड़ाही को गैस पर चढ़ाएं और धीमी आंच पर भूनें।

ध्यान रहें कि गैसी आंच कम ही हो बीज बहुत जल्दी भुन जाते हैं और इनके जलने का भी डर हो सकता है। बीजों को ठंडा कर लें और ग्राइंडर जार में दरदरा पीस लें।  पैन में चीनी डालें। साथ में एक कप पानी डालकर चीनी पकाएं।

जब चाशनी दो तार की चाशनी बना लें तो इसमे इलायची पाउडर मिक्स कर दें। -साथ में खरबूजे के दरदरे पिसे बीजों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे पैन में तब तक चलाएं जब तक कि ये पैन ना छोड़ दे।  अब पहले से किसी प्लेट में घी लगाकर ग्रीस करके रखें। पैन से सारे मिक्सचर को थाली पर निकालकर फैलाएं। ऊपर से कुछ बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स को डाल दें। -जब सेट हो जाए तो इसे बर्फी के आकार में काट दें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...