1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ब्लॉक प्रमुख चुनाव: सीएम योगी बोले-जनता का सरकार पर विश्वास कायम, 635 सीटों पर भाजपा की हुई जीत

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: सीएम योगी बोले-जनता का सरकार पर विश्वास कायम, 635 सीटों पर भाजपा की हुई जीत

उत्तर प्रदेश में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के नतीजे आ गए हैं। ज्यादातर सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसके बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी क्षेत्र पंचायत के अध्यक्षों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पर जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में भाजपा ने 635 सीटों पर जीत दर्ज की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के नतीजे आ गए हैं। ज्यादातर सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसके बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी क्षेत्र पंचायत के अध्यक्षों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पर जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में भाजपा ने 635 सीटों पर जीत दर्ज की है।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर रवाना, शनिवार को होगा सुपुर्द-ए-खाक

वहीं, इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी जीत दर्ज करने वाले सभी क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों को बधाई दी है। प्रेसवार्ता के दौरान सीएम योगी ने कहा कि इन पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा के प्रति रुझान दिया है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सरकार के कार्यों पर मुहर है।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव चार चरण में चुनाव सम्पन्न हुए। जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में था। पार्टी की रणनीति कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों  ने संगठन की रणनीति के तहत काम किया जिसके कारण भाजपा 67 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर विजयी हुई। सीएम ने कहा कि भाजपा ने क्षेत्र पंचायत के 825 में से 735 पर उम्मीदवार उतारे थे। 14 सीटों पर सहयोगी दलों को चुनाव लड़ाया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अभी तक क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की 635 सीटें जीती है।

 

पढ़ें :- RBI 2000 रुपये के नोट एक अप्रैल को नहीं करेगा स्वीकार, यह है कारण
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...