1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Kuldeep Bishnoi joins BJP: हरियाणा कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई

Kuldeep Bishnoi joins BJP: हरियाणा कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। गुरुवार को उन्होंने BJP  की सदस्यता ली है। इससे पहले उन्होंने आदमपुर विधायक के तौर पर चंडीगढ़ से इस्तीफा दिया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Kuldeep Bishnoi joins BJP:  कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। गुरुवार को उन्होंने BJP  की सदस्यता ली है। इससे पहले उन्होंने आदमपुर विधायक के तौर पर चंडीगढ़ से इस्तीफा दिया था।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

दरअसल, जून में ही कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। दरअसल, उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग की थी। इसके बाद कांग्रेस ने कार्रवाई की थी। अब कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) ने विधायक पद छोड़ने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है।

बता दें कि, हाल ही में कांग्रेस में हुए फेरबदल के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद पर नाम को लेकर विचार नहीं करने के चलते वह बागी हो गए थे। खबर है कि उनके बेटे भव्य बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) आदमपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा मुख्यालय में उनका पार्टी में स्वागत किया।

उपचुनाव में बेटे को मिल सकता है भाजपा से टिकट
बता दें कि, कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) के इस्तीफे के बाद आदमपुर में उपचुनाव होगा। इसको लेकर अभी से अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि भाजपा कुलदीप विश्नोई के बेटे को उपचुनाव में उतार सकती है।

 

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...