1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुमार विश्वास ने पंजाब पुलिस के घर पहुंचने पर भगवंत मान को चेताया, केजरीवाल तुम्हें भी धोखा देगा

कुमार विश्वास ने पंजाब पुलिस के घर पहुंचने पर भगवंत मान को चेताया, केजरीवाल तुम्हें भी धोखा देगा

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas ) के गाजियाबाद स्थित घर पर बुधवार को पंजाब  पुलिस (Punjab Police) पहुंची है। सुबह-सुबह पुलिस के पहुंचने की जानकारी कुमार विश्वास ने खुद ट्वीट कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) को चेताया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas ) के गाजियाबाद स्थित घर पर बुधवार को पंजाब  पुलिस (Punjab Police) पहुंची है। सुबह-सुबह पुलिस के पहुंचने की जानकारी कुमार विश्वास ने खुद ट्वीट कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) को चेताया है। उन्होंने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर भरोसा न करें और वह उन्हें भी धोखा देंगे। कुमार विश्वास ने ट्वीट किया कि सुबह-सुबह पंजाब पुलिस (Punjab Police) द्वार पर पधारी है। एक समय मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान (Bhagwant Mann) को आगाह कर रहा हूं। तुम दिल्ली में बैठे जिस आदमी को पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो, वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे। मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas ) के खिलाफ IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

 

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास के बयान पर खूब बवाल हुआ था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी। उन्होंने केजरीवाल से इस पर जवाब भी मांगा था। हालांकि, इसके जवाब में केजरीवाल ने खुद को स्वीट आतंकी बताया था। केजरीवाल ने विश्वास पर तंज कसते हुए कहा था कि मै वो स्वीट आतंकी हूं जो बच्चों के लिए स्कूल और मरीजों के अस्पताल बनवाता है।

कुमार विश्वास ने केजरीवाल को बताया था खालिस्तान समर्थक
कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया था। विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल ने खुद उन्हें कहा कि अगर मैं पंजाब का CM नहीं बना तो इस आजाद सूबे का पहला PM बनूंगा। केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। विश्वास ने केजरीवाल को बहस की भी चुनौती दी थी।

विश्वास ने दी थी खुली बहस की चुनौती
विश्वास के आरोपों पर आप नेता राघव चड्‌ढा ने पलटवार किया था। चड्‌ढा ने इसे प्रोपेगेंडा करार दिया। इससे भड़के विश्वास ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा केजरीवाल अपने और मैं अपने सुबूत लेकर आऊंगा। किसी भी चैनल या चौराहे पर बहस कर लें।

राघव ने पूछा था कि पार्टी में क्यों बने रहे थे विश्वास?
राघव चड्‌ढा ने कहा था कि अगर केजरीवाल ने यह बात 2017 में कही तो कुमार विश्वास 2018 तक पार्टी में क्यों रहे? राज्यसभा में कुर्सी और पार्टी में मनचाहा पद नहीं मिला तो प्रोपेगेंडा शुरू कर दिया। चड्‌ढा ने कहा कि कुमार विश्वास को पता था तो उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को यह बात क्यों नहीं बताई? चुनाव से एक-दो दिन पहले यह बात क्यों कही जा रही है?

मोहाली में दर्ज हो रहे केस
पंजाब पुलिस की तरफ से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी पर मोहाली स्थित साइबर क्राइम सेल में केस दर्ज किए जा रहे हैं। इससे पहले दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर भी केस दर्ज हो चुका है।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस पार्टी, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...