1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. kundli mein surya : कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए करें ये काम, जीवन की बाधाएं होगी दूर

kundli mein surya : कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए करें ये काम, जीवन की बाधाएं होगी दूर

सूर्य देव जगत को प्रकाशित करते है। जीवों और वनस्पतियों में उर्जा का संचार करते है। जीवन में सूर्य देव बहुत महत्व है। व्यक्ति की कुंडली में  भी सूर्य देव का बहुत महत्व है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

kundli mein surya : सूर्य देव जगत को प्रकाशित करते है। जीवों और वनस्पतियों में उर्जा का संचार करते है। जीवन में सूर्य देव बहुत महत्व है। व्यक्ति की कुंडली में  भी सूर्य देव का बहुत महत्व है। सूर्य देव ग्रहों का राजा कहा जाता है। यदि कुंडली में राजा पराक्रमी और शौर्यवान होत है बकी सभी ग्रहों को उसका लाभ मिलता है। सूर्य भगवान को भगवान भास्कर, भगवान आदित्य और कई नामों से जाना जाता है।  जीवन में सम्मान और यश की प्राप्ति होती रहे इसके लिये सूर्य देव का कुंडली में बलवान होना आवश्यक है। सप्ताह के रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। आइये जानते है सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।

पढ़ें :- Papamochani Ekadashi 2024 : पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की षोडशोपचार विधि से करें पूजा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

सूर्य देव की कृपा पाने के लिए मंत्र
1.ॐ घृणि सूर्याय नमः।।
2.ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।

सूर्य ग्रह को मजबूत करने के उपाय

1.सूर्य देव की कृपा से आरोग्य की प्राप्ति होती है।
2.माणिक्य रत्न का संबंध भी सूर्य ग्रह से होता है। सूर्य को मजबूत करने के लिए ज्योतिषी की सलाह से माणिक्य रत्न धारण करना चाहिए।
3.आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ और गायत्री मंत्र का जाप करें।
4.किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो उसे लाल और पीले रंग का कपड़ा, गेहूं, सोना, तांबा, माणिक्य और मसूर की दाल जैसी चीजों का दान करना चाहिए।
5.प्रतिदिन स्नान के बाद सूर्य देव को लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत और धुर्वा मिश्रित जल से अर्घ्य देना चाहिए।

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...