1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Ladakh : नदी में गिरी सेना की गाड़ी, सात जवान शहीद

Ladakh : नदी में गिरी सेना की गाड़ी, सात जवान शहीद

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 26 जवानों को ले रही एक गाड़ी शुक्रवार को नदी में गिर गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में ​अभी तक सात जवानों के शहीद होने की सूचना है। इस हादसे में कई जख्मी बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद जवानों का रेस्क्यू कर लिया गया था। उन्हें अस्पताल में एडमिट भी करवाया गया, लेकिन सात जवानों की मौत हो गई है और कई को गहरी चोटें आई हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लद्दाख। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 26 जवानों को ले रही एक गाड़ी शुक्रवार को नदी में गिर गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में ​अभी तक सात जवानों के शहीद होने की सूचना है। इस हादसे में कई जख्मी बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद जवानों का रेस्क्यू कर लिया गया था। उन्हें अस्पताल में एडमिट भी करवाया गया, लेकिन सात जवानों की मौत हो गई है और कई को गहरी चोटें आई हैं।

पढ़ें :- 'ईरान के हमले का जवाब कैसे देना है यह हम तय करेंगे,' इजरायली PM नेतन्याहू ने US समेत दोस्तों को दिया कड़ा संदेश

गंभीर रूप से घायल जवानों की मदद के लिए एयर फोर्स से भी संपर्क साधा गया है। उन्हें इलाज के लिए वेस्टर्न कमांड भेजा जा सकता है। बस किन कारणों से सड़क से जा फिसली, अभी तक ये स्पष्ट नहीं है। सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक जवानों की बस ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम स्थान की ओर जा रही थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...