हैदरबाद। एकबार फिर हैवानियत की ऐसी खबर सामने आयी है जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिये और लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल उठा दिये हैं। मामला हैदराबाद का है, जहां एक लेडी डॉक्टर अस्पाल से डयूटी करके शाम को घर आ रही थी, तभी उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई, उसने अपनी बहन को यह बात बताई और फोन काट दिया। इसके बाद फोन बन्द हो गया और फिर दूसरे दिन सुबह उस लेडी डॉक्टर का जला हुआ शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि रेप करने के बाद उसे जला दिया गया।
बताया गया कि 22 वर्षीय वेटेनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी बुधवार को अपने घर शम्शाबाद से कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थीं। जब शाम को 6 बजे के लगभग वह घर वापस आ रही थी तो रास्ते में उनकी स्कूटी पंक्चर हो गयी। स्कूटी को पंक्चर देख उसने तुरंत अपनी बहन को फोन किया। उसने बहने से कहा ‘गाड़ी खराब हो गई है, मुझे यहां डर लग रहा है। इस बात पर बहन ने स्कूटी वहीं छोड़ के कैब से घर आने के लिए कहा। लेकिन प्रियंका ने यह कहकर फोन काट दिया कि कुछ लोगों से मदद ले लेगी।
प्रियंका के फोन काटने के बाद जब दोबारा परिजनो ने उसे फोन किया तो फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद परिजनो ने उसे काफी खोजा लेकिन रात भर उसका कहीं कोई पता न चल सका। देर रात ही परिजनो ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो दूसरे दिन सुबह शादनगर के अंडरपास के पास उसकी जली हुई लाश मिली। पुलिस को संदेह है कि रेप के बाद हत्या की गई है। जिस टोल प्लाजा के पास प्रियंका ने स्कूटी पंक्चर होने की बात कही थी वहां पर शराब की बोतल, कपड़े और उनके जूते बरामद हुए हैं।
पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है, एक ट्रक चालक और उसके तीन साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पास में ही मौजूद वाहन मैकेनिक शमसेर आलम से भी पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि एक लड़का डॉक्टर प्रियंका की स्कूटी लेकर बुधवार की रात के 9.30 बजे उसके यहां आया था। वह स्कूटी मैकेनिक के यहां ही छोड़ गया था। बताया जा रहा है कि पहले डॉक्टर की जानबूझकर स्कूटी पंक्चर की गयी और फिर उसे बन्धक बनाकर सूनसान इलाके में ले जाया गया और उसके साथ रेप किया गया बाद में उसे जला दिया गया।