1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lahaul-Spiti Snowfall : लाहौल-स्पीति में शुरू हुई बर्फबारी का दौर,घाटी हुई सफेद

Lahaul-Spiti Snowfall : लाहौल-स्पीति में शुरू हुई बर्फबारी का दौर,घाटी हुई सफेद

पर्यटकों की पसंदीदा पर्यटन स्थल लाहौल-स्पीति में मौसम ने करवट ली है। स्पीति में बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा और लाहौल घाटी में बर्फबारी हो रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Lahaul-Spiti Snowfall : पर्यटकों की पसंदीदा पर्यटन स्थल लाहौल-स्पीति में मौसम ने करवट ली है। स्पीति में बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा और लाहौल घाटी में बर्फबारी हो रही है। आलम यह है कि ठंड और बर्फबारी के चलते लोग अपने घरों के भीतर रहने को मजबूर हो गए हैं। बुधवार की सुबह का आगाज बर्फबारी से हुआ है। लाहौल में सुबह से रुक-रुक कर बर्फ गिर रही है इसी के साथ अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते पुलिस ने पर्यटक वाहनों को रोक दिया है, वहीं तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में येलो अलर्ट जारी करते हुए बर्फबारी होने की संभावना जताई है, लिहाजा बर्फबारी की संभावना को देखते हुए कुल्लू और लाहौल-स्पीति प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जनवरी को मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है। लाहौल-स्पीति दारचा-शिंकुला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है, वहीं काजा सड़क भी बंद की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...