1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lakhimpur Kheri Case: प्रियंका गांधी ने रखा मौन व्रत, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग

Lakhimpur Kheri Case: प्रियंका गांधी ने रखा मौन व्रत, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के इस्तीफे की मांग

Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर ​खीरी में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश का राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस  (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार पर हमले कर रही हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर ​खीरी में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश का राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस  (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार पर हमले कर रही हैं।

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

साथ ही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री (Union Minister of State for Home) का भी इस्तीफा मांग रहे हैं। इसको लेकर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आज मौन व्रत रखा है। पार्टी प्रवक्ता की तरफ से कहा गया प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने मौन व्रत रखा और मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस की मांग है कि पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मंत्री इस्तीफा दें।

बता दें कि, प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में स्थित गांधी प्रतिमा के पास कार्यकर्ताओं के साथ मौन व्रत रखेंगी। इसको देखते हुए वहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं। हालांकि, अभी गांधी प्रतिमा के पास प्रियंका नहीं पहुंची हैं। वहां पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...