लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा केस के गवाह के भाई ने खुद पर हमले का आरोप लगाया है। आरोप है कि धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिसमें वो घायल हो गया है। इस घटना के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है।
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा केस के गवाह के भाई ने खुद पर हमले का आरोप लगाया है। आरोप है कि धारदार हथियार से हमला किया गया है, जिसमें वो घायल हो गया है। इस घटना के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है। दरअसल, इसको लेकर विपक्ष ने भी निशाना साधना शुरू कर दिया है। पीड़ित की तरफ से इस हमले के बाद पुलिस को तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के कल्होरी गांव निवासी सर्वजीत सिंह 25 पुत्र अंग्रेज सिंह ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 9 दिसम्बर की रात 10 बजे के करीब अपने मित्र के यहां मुंडन संस्कार की पार्टी में शामिल होने शिवा पैलेस गया था। उसका कहना है कि उसका भाई तिकुनिया हिंसा में गवाह है। हमले का आरोप आशीष मिश्र मोनू के करीबियों पर लगा है।