उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। ये हादसा बस और ट्रक की आमने—सामने हुई भिड़ंत पर हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।
Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। ये हादसा बस और ट्रक की आमने—सामने हुई भिड़ंत पर हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद लखीमपुर खीरी में वाहन दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 24, 2022
साथ ही कहा कि, दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि दो मृतकों की शिनाख्त हो गयी है। पुलिस का कहना है कि ये घटना ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंचागांव के पास स्थित नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर बस और ट्रक की सामने-सामने टक्कर से हुई।