1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी : ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बदसलूकी की शिकार महिलाओं से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात

लखीमपुर खीरी : ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बदसलूकी की शिकार महिलाओं से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात

कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी की नैय्या पार लगाने की तैयारी में जुट गई हैं। यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची है। दौरे के दूसरे दिन लखीमपुर खीरी पहुंचकर अनीता यादव के साथ मुलाकात की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी की नैय्या पार लगाने की तैयारी में जुट गई हैं। यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची है। दौरे के दूसरे दिन लखीमपुर खीरी पहुंचकर अनीता यादव के साथ मुलाकात की है।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:सामूहिक विवाह में भाई-बहन के फेरे कराने पर योगी सरकार सख्त,दो अधिकारियों पर गिरी गाज,दूल्हा-दुल्हन पर भी केस

जिले के पसगवां की रहने वालीं अनीता यादव के साथ ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी हुई थी। इस मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी के गुंडों को सजा मिलनी चाहिए। अनीता से मुलाकात पर प्रियंका ने कहा कि मैं महिला होने के नाते अनीता से मिलने आई हूं। यहां किसी दल के नाते नहीं आई हूं। प्रियंका गांधी ने खीरी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी की शिकार हुईं रीतू सिंह व अनीता यादव से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। बता दें ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान अनीता सिंह से दो युवकों ने मारपीट की थी। इस पर प्रियंका ने ट्वीट भी किया था। उधर प्रियंका के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा है।

बता दें इससे पहले शुक्रवार को प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची। यहां उनके स्वागत के लिए हवाई अड़्डे पर कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद रहा। प्रियंका गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं। जहां उन्होंने राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने यूपी में फैले कथित जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए प्रियंका का यूपी दौरा काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। सभी सीटों पर उम्मीदवार चुनने की भी प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रियंका तीन दिन तक लखनऊ में रुककर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी।

पढ़ें :- Lucknow: सीटी इण्टरनेशनल स्कूल के छात्रों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...