HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lakhimpur Kheri Violence: बीजेपी की ओर से दर्ज एफआईआर में पहली कार्रवाई, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Lakhimpur Kheri Violence: बीजेपी की ओर से दर्ज एफआईआर में पहली कार्रवाई, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की एफआईआर के आधार पर भी कार्रवाई की है। इस मामले में विचित्र और गुरविंदर नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की एफआईआर के आधार पर भी कार्रवाई की है। इस मामले में विचित्र और गुरविंदर नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- Adani Bribery Case: रिश्वतखोरी मामले में गौतम अडानी की बढ़ी मुश्किलें, अमेरिकी अधिकारियों ने भारत से मांगी जांच में मदद

बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले पुलिस ने इस एफआईआर के आधार पर 12 किसानों को नोटिस जारी की थी। कई किसानों ने बयान भी दर्ज कराया था।

बता दें कि, लखीमपुर खीरी हिंसा में चार किसान समेत आठ लोगों की जान गयी थी। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ कार्रवाइ्र करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जांच शुरू की और आशीष समेत अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह दोनों गिरफ्तारियां तिकुनिया मामले में हुई हिंसा के बाद भाजपा सभासद सुमित जायसवाल द्वारा दर्ज कराई गई क्रॉस एफआईआर के तहत हुई है। अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। बताया गया कि गुरविंदर सिंह मोकारमपुर अलीगंज थाना गोला और विचित्र सिंह गोगावां थाना भीरा के रहने वाले हैं।

पढ़ें :- राष्ट्रपति ट्रंप ने USAID फंड रोकने पर दी प्रतिक्रिया, बोले- भारत आर्थिक रूप से मजबूत, उसे अमेरिकी धन क्यों दें
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...