1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lakhimpur Kheri Violence: हिरासत में प्रियंका, अखिलेश, शिवपाल समेत कई नेता, पूरे क्षेत्र में बनी तनावपूर्ण स्थिति

Lakhimpur Kheri Violence: हिरासत में प्रियंका, अखिलेश, शिवपाल समेत कई नेता, पूरे क्षेत्र में बनी तनावपूर्ण स्थिति

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में हुई हिंसा के बाद प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। विपक्षी नेता लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) पहुंचने की कोशिश कर रहे है। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण पुलिस और प्रशासन उन्हें रोकने की कोशिश में जुटी हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में हुई हिंसा के बाद प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। विपक्षी नेता लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) पहुंचने की कोशिश कर रहे है। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण पुलिस और प्रशासन उन्हें रोकने की कोशिश में जुटी हुई है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया है। उधर, हापुड़ से लखीमपुर जा रहे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के काफिले को पुलिस ने छिजारसी टोल पर रोकने का प्रयास किया।

इस दौरान उनके काफिले में शामिल कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए पीछे धकेल दिया। जिसके बाद जयंत चौधरी काफिले के साथ आगे रवाना हो गए।

संजय सिंह को भी रोका गया
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को भी लखीमपुर जाते समय रास्ते में रोक लिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

दो दो करोड़ की मिले मदद
अखिलेश यादव को लखीमपुर खीरी जाते समय उन्हें घर के बाहर ही रोक लिया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि पीड़ित किसानों को दो दो करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...