1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Lakshmi Pooja: शुक्रवार के दिन बन रहा हा शुभ योग, इस तरह करें माता लक्ष्मी की पूजा, नहीं होगी धन की कमी

Lakshmi Pooja: शुक्रवार के दिन बन रहा हा शुभ योग, इस तरह करें माता लक्ष्मी की पूजा, नहीं होगी धन की कमी

माता लक्ष्मी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी की पूजा से धन की कमी नहीं होती है और जीवन में सुख—समृद्धि बनी रहती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वहीं, इस शुक्रवार लक्ष्मी पूजा का विशेष संयोग बन रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lakshmi Pooja: माता लक्ष्मी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी की पूजा से धन की कमी नहीं होती है और जीवन में सुख—समृद्धि बनी रहती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वहीं, इस शुक्रवार लक्ष्मी पूजा का विशेष संयोग बन रहा है।

पढ़ें :- Vivah Panchami 2023 : मार्गशीर्ष मास में इस दिन मनाई जाएगी विवाह पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

शुक्रवार के दिन व्रत रखकर मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का जलाभिषेक करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

इसके साथ ही शुक्रवार को मंदिर में जाकर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को लाल रंग का फूल अर्पित करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। लाल रंग के फूल चढ़ाने से लक्ष्मी जी जल्द प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही पूजा के बाद तुलसी पर जल डालते समय भगवान विष्णु के ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप जरूर करें।

शुक्रवार को करें ये काम
. सुबह उठकर स्नन करें।
. तांबे के लोटे से तुलसी को जल अर्पित करें।
. तुलसी के पत्ते को लोटे में डालकर पूजा करें।
. इस जल को घर के प्रत्येक स्थान पर छिडकें।

पढ़ें :- Tips To Get Rid Of Debt : कर्ज से मुक्ति के लिए अपनाएं वास्तु के ये टोटके, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...