आरजेडी प्रमुख लालू यादव की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हे एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव को फोनकर लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।
Lalu Yadav Health Updates: आरजेडी प्रमुख लालू यादव की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हे एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव को फोनकर लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।
बता दें कि, लालू यादव बीते दिनों राबड़ी देबी के आवास पर गिर गए थे, जिसके कारण उनके कंधे की हड्डी टूट गई थी। इसके साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई थी। वे पहले से कई रोगों से जूझ रहे थे। सोमवार तड़के उनकी हालत बिगड़ने पर पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई है। जिसके कारण उनको एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। राजद प्रमुख को बेहतर इलाज के लिए आज दोपहर बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा। कई डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। राजद के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक पूरी टीम उनकी निगरानी कर रही है।