पटना। बिहार चुनाव का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग के ऐलान के बाद सभी पार्टियां सक्रिय हो गयीं हैं। विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा किये जाने के साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद ने अपने अनोखे अंदाज में ट्वीट किया है।
उठो बिहारी, करो तैयारी
जनता का शासन अबकी बारीबिहार में बदलाव होगा
अफ़सर राज ख़त्म होगा
अब जनता का राज होगा— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 25, 2020
उन्होंने यह ट्वीट अपने अंदाज में किया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपने ट्वीट में लिखा है, उठो बिहारी, करो तैयारीए जनता का शासन अबकी बारी, बिहार में बदलाव होगा, अफसर राज खत्म होगा और अब जनता का राज होगा।
गौरतलब हो कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के चुनाव के लिए कार्यक्रम का ऐलान करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव कोविड-19 के मौजूदा हालात में दुनियाभर में होने वाले सबसे बड़े चुनावों में से एक होंगे।