नई दिल्ली। Jaguar Land Rover (JLR) ने सोमवार को Land Rover Discovery SportLandmark Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है। डिस्कवरी स्पोर्ट लैंडमार्क एडिशन के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ बदलाव भी किए हैं। बता दें कि कंपनी ने इस खास एडिशन की कीमत 53.77 लाख रुपये रखी गयी है।
Land Rover Discovery Sport के खास फीचर्स
- लैड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट एसयूवी के स्पेशल एडिशन में नया ग्रे कंट्रास्ट रूफ, नए डिजाइन का फ्रंट बंपर और 18-
- इंच ग्रे अलॉय वील्ज दी गई हैं। लैंडमार्क एडिशन एसयूवी के कैबिन में नई लेदर सीट्स हैं।
- इसके सेंटर कंसोल पर डार्क ग्रे ऐल्युमिनियम फिनिश और ब्लैक हेडलाइनर दिया गया है।
- डिस्कवरी स्पोर्ट स्पेशल एडिशन में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 180hp का पावर जनरेट करता है।
इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। - नई एसयूवी तीन कलर्स, नारविक ब्लैक, यूलोंग व्हाइट और कोरी ग्रे में उपलब्ध है।
- इन सामान्य बदलावों के अलावा लैंडमार्क एडिशन लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट के सात-सीटर स्टैंडर्ड वेरियंट की तरह ही है।
- मार्केट में इसकी टक्कर BMW X3, Audi Q5, Volvo XC60 और Mercedes-Benz GLC जैसी लग्जरी एसयूवी से होगी।