मुंबई: एक्ट्रेस लवीना लोध ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताया है। आप देख सकते हैं अपने वीडियो में लवीना ने महेश भट्ट के भांजे और विशेष फिल्म के हेड ऑफ प्रोडक्शन सुमित सभरवाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है सुमित ड्रग्स और लड़कियों का सप्लाई किया करता था।
केवल इतना ही नहीं बल्कि अपने इस वीडियो में तो लवीना ने अमायरा दस्तूर और सपना पब्बी जैसी अभिनेत्रियों तक का जिक्र कर दिया है। वह इस वीडियो में कहते नजर आ रहीं हैं कि- ‘हेलो मेरा नाम लवीना लोध है। ये वीडियो मैं मेरी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बना रही हूं।
मेरी शादी महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल से हुई थी। मैंने उनके खिलाफ डिवोर्स की शिकायत दाखिल करवाई है। मुझे पता चल गया था कि सुमित कलाकारों को ड्रग्स सप्लाई किया करता था। अमायरा और सपना पब्बी जैसों को करता था। उसके फोन में भी लड़कियों की अलग-अलग तस्वीरें होती थीं जो वो दूसरे डायरेक्टर्स को दिखाता था। इसका मतलब वो लड़की भी सप्लाई करता था।’
Truth as i know it. I m being harrased by Mahesh Bhatt & family. Pls support. pic.twitter.com/545IGBs35A
— Luviena Lodh (@LuvienaLodh) October 23, 2020
पढ़ें :- एक्ट्रेस पर महेश भट्ट ने लगाया 1 करोड़ का मानहानि का केस, लड़की- सप्लाई जैसे लगे गंभीर आरोप...
आगे लवीना ने महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताते हुए कहा है- ‘अगर महेश भट्ट के हिसाब से कुछ नहीं होता तो वे उसकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। कितने एक्टर्स, निर्देशक को वे काम से निकाल दिए हैं। कई जिंदगियां बर्बाद की हैं। जब से केस फाइल किया है, महेश भट्ट मेरे पीछे पड़ गए हैं। महेश भट्ट मेरे घर में घुसने की कोशिश करते हैं।’ आगे लवीना ने यह भी बताया है कि पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है।