1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी संजय राउत को जान से मारने की धमकी, कहा-मूसेवाला जैसा करेंगे हाल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी संजय राउत को जान से मारने की धमकी, कहा-मूसेवाला जैसा करेंगे हाल

बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गई धमकी में कहा गया है कि, ‘दिल्ली में मिला तो एके47 से उड़ा दूंगा।‘ साथ ही कहा है कि ‘तू और सलमान फिक्स हैं।‘ संजय राउत को दी गई धमकी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने जान से मारने की धमकी दी ही। लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) की इस धमकी के बाद संजय राउत (Sanjay Raut)  ने पुलिस से शिकायत की है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सासंद संजय राउत (Sanjay Raut)  को धमकी भरा संदेश मिला है। ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से दी गई है, जिसमें कहा गया है कि सिद्धधू मूसेवाला की तरह ही उनकी हत्या कर दी जाएगी।

पढ़ें :- WTC Final : चौथे दिन का खेल तय करेगा मुकाबले का नतीजा, गेंदबाजों पर निर्भर भारत की जीत

मीडिया रिपोर्ट की माने तो बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang)  की तरफ से दी गई धमकी में कहा गया है कि, ‘दिल्ली में मिला तो एके47 से उड़ा दूंगा।‘ साथ ही कहा है कि ‘तू और सलमान फिक्स हैं।‘ संजय राउत (Sanjay Raut)  को दी गई धमकी के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में संजय राउत (Sanjay Raut)  का कहना है कि महाराष्ट्र में नई सरकार के आने के बाद हमारी सुरक्षा हटाई गई। अब हमें जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

सलमान खान को लॉरेंस गैंग दे चुका है धमकी
बता दे  कि, लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang)  सलमान खान को धमकी दे चुका है। कुछ दिनों पहले ही इस गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। इस मामले में सलमान खान की तरफ से शिकायत भी दर्ज कराई थी। बता दें कि, बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से एक न्यूज चैनल को भी इंटरव्यू दिया था, जिसमें उसने वो सलमान खान को धमकी देता सुना जा सकता है।

मूसेवाला की हत्या का गैंग पर लगा है आरोप
बता दें कि, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की बीते साल गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या का आरोप भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लगा था। मसेवाला के पिता बलकौर सिंह को भी बीते दिनों धमकी भरा संदेश मिला था। इसका भी आरोप लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर ही लगा था।

 

पढ़ें :- कांग्रेस में हुआ बड़ा बदलाव: शक्ति सिंह गोहिल बने गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष, दीपक बावरिया इन दो राज्यों का बनाया गया प्रभारी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...