जंगल में जिंदा रहने के लिए जंगली जानवरों को बड़ी मशक्त करनी पड़ती है। जिसके अविश्वसनीय वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। ये वीडियो काफी मजेदार और आकर्षक होते है। जिस कारण ये वीडियो इंटरनेट की दुनिया में आते ही वायरल हो जाते है। इसी कड़ी में इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर रमेश पांडे ने शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो उत्तर प्रदेश का है जहां एक तेंदुए और पॉर्कुपाइन के बीच खतरनाक जंग हुई। वीडियो में दोनों जानवरों को एक सुनसान सड़क पर देखा जा सकता है।
It is not easy for a young leopard to take panga with a smart porcupine. Very interesting video from Katerniaghat. #wildlife pic.twitter.com/xBide0za6d
— Ramesh Pandey (@rameshpandeyifs) May 16, 2020