1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइच में तेंदुए का आतंक जारी. लोगों में छाया दहशत का माहौल

बहराइच में तेंदुए का आतंक जारी. लोगों में छाया दहशत का माहौल

मोतीपुर में तेंदुआ आतंक मचाए हुआ है। लोग में खौफ का माहौल पैदा हो गया हैं। लोगों की रातों की नींद गायब हो चुकी है। एक सप्ताह  के अदंर तेंदुआ ने दो मासूम समेत चार लोगों को शिकार बना चुका है। शनिवार को तेंदुए ने नौसर गुमटिहा के एक और मासूम को अपना श्कार बना लिया।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

मिहींपुरवा (बहराइच): मोतीपुर में तेंदुआ आतंक मचाए हुआ है। लोग में खौफ का माहौल पैदा हो गया हैं। लोगों की रातों की नींद गायब हो चुकी है। एक सप्ताह  के अदंर तेंदुआ ने दो मासूम समेत चार लोगों को शिकार बना चुका है। शनिवार को तेंदुए ने नौसर गुमटिहा के एक और मासूम को अपना शिकर बना लिया।

पढ़ें :- हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई, मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद बोले पशुपति पारस

गौरतलब है कि मोतीपुर वन रेंज के नौसर गुमटिहा के बेहननपुरवा गांव में शनिवार शाम को एक घर में एक छोटा बच्चा खाना खा रहा था। तभी आचानक तेंदुआ घर में घुस कर बच्चे का गर्दन जबड़े में दबाकर भागने लगा। परिवारजनों ने तेंदुए को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। तेंदुआ बालक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई।

डीएफओ कतर्नियाघाट आकाशदीप बधावन ने बताया कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने का लगातार प्रयास कर रही है लेकिन तेंदुए पकड़ में नहीं आ पा रहा है। बताया जा रहा है कि गावों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वन कर्मियों को हस्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...