1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Coronavirus: देश में 42 दिन बाद दो लाख से कम नए कोरोना केस, 24 घंटे में 3,511 की मौत

Coronavirus: देश में 42 दिन बाद दो लाख से कम नए कोरोना केस, 24 घंटे में 3,511 की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कुछ कमजोर पड़ती दिख रही है। अलग-अलग राज्यों में आंशिक लॉकडाउन औऱ पाबंदियों का असर अब दिखाई पड़ने लगा है। अभी कई दिनों से मामले 3 लाख से कम आ रहे थे और सोमवार को तो बहुत बड़ी राहत देखने में आई। बीते 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के दो लाख से कम मामले सामने आए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कुछ कमजोर पड़ती दिख रही है। अलग-अलग राज्यों में आंशिक लॉकडाउन औऱ पाबंदियों का असर अब दिखाई पड़ने लगा है। अभी कई दिनों से मामले 3 लाख से कम आ रहे थे और सोमवार को तो बहुत बड़ी राहत देखने में आई। बीते 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना के दो लाख से कम मामले सामने आए हैं। पिछले 42 दिनों में सबसे कम केस रिपोर्ट हुए हैं। सोमवार को 1 लाख 96 हजार 427 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे पहले 13 अप्रैल को 1 लाख 85 हजार 306 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। पिछले 24 घंटे में 3511 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 3 लाख 26 हजार 850 लोगों ने कोरोना को मात दी।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अभी तक 2 करोड़ 69 लाख 48 हजार 874 कोरोना केस हो चुके हैं। अब तक 2 करोड़ 40 लाख 54 हजार 861 लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इस वायरस के संक्रमण से अभी तक 3 लाख 7 हजार 231 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। फिलहाल देश में 25 लाख 86 हजार 782 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना  की रफ्तार कम होती दिखाई दे रही है। राष्‍ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,550 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 207 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस से अब राहत के संकेत मिलने लग गए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 22,122 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 42,320 लोग डिस्चार्ज हुए और 361 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। महाराष्ट्र में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या घटकर 3,27,580 पहुंच गई हैं और वहीं कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 89,212 पहुंच गया है।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...