मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे हैं। यहां उन्होंने उद्योग से लेकर फिल्म जगत के दिग्गजों तक से मुलाकात की। उद्योगपतियों से उन्होंने मुलाकात कर उन्हें निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। वहीं, उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी को लेकर उन्होंने फिल्म जगत के लोगों से भी मुलाकात की।
मुंबई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) दो दिवसीय दौरे पर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचे हैं। यहां उन्होंने उद्योग से लेकर फिल्म जगत के दिग्गजों तक से मुलाकात की। उद्योगपतियों से उन्होंने मुलाकात कर उन्हें निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। वहीं, उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी को लेकर उन्होंने फिल्म जगत के लोगों से भी मुलाकात की।
इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री ने बैंकिंग सेक्टर और वित्तीय संस्थाओं से जुड़े दिग्गजों से मुलाकात और बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, मुझे पता है कि आप सभी न केवल अपने बैंक पर नजर रखते हैं बल्कि हमारे उत्तर प्रदेश पर भी आपकी नजर है। आप वहां की हर खबर रखते हैं। आप हमारी विकास यात्रा के साक्षी भी हैं और सहभागी भी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आकार में भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य के साथ-साथ हम सबसे ज्यादा युवा जनसंख्या वाले प्रदेश हैं। यह युवा हमारी ताकत है, हमारी पूंजी है। यहां की उर्वर भूमि हमारे प्रदेश की समृद्धि का अहम साधन है। 2017 में जब हमारी सरकार बनी तब प्रदेश की माली हालत बहुत खराब थी। हमने कुछ योजनाएं बनाईं, बैंकों को फोन किया, लेकिन क्रेडिट इतनी खराब थी कि बैंकों ने रिस्पॉन्स नहीं दिया।