1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Libya : लीबिया में सत्ता संघर्ष की हिंसक झड़पों में 13 लोगों की मौत, 95 से अधिक घायल

Libya : लीबिया में सत्ता संघर्ष की हिंसक झड़पों में 13 लोगों की मौत, 95 से अधिक घायल

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में दो गुटों में हुए हिंसक झड़पों में 13 लोगों की मौत हो गई और 95 से अधिक घायल हो गए। ये हिंसक झड़प उस समय हुई जब  सत्ता संघर्ष को लेकर हुई झड़पों में एक मिलिशिया ने दूसरे मिलिशिया पर गोली चलाई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Libya : लीबिया की राजधानी त्रिपोली में दो गुटों में हुए हिंसक झड़पों में 13 लोगों की मौत हो गई और 95 से अधिक घायल हो गए। ये हिंसक झड़प उस समय हुई जब  सत्ता संघर्ष को लेकर हुई झड़पों में एक मिलिशिया ने दूसरे मिलिशिया पर गोली चलाई। खबरों के अनुसार,  यह गोलीबारी प्रधानमंत्री देइबाह और उनके प्रतिद्वंद्वी प्रधानमंत्री फैथी बशागा के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष का नतीजा है। दरअसल लीबिया में लंबे समय से चल रहे राजनीतिक गतिरोध के बीच हिंसा हो गई। आपात हिंसा की ताजी घटना में जान गंवाने वाले लोगों में एक हास्य कलाकार मुस्तफा बराका है। जिन्हें सोशल मीडिया पर मिलिशिया तथा भ्रष्टाचार का मखौल उड़ाने वाले वीडियो के लिए जाना जाता था।

पढ़ें :- Boeing 737-800 lost a wheel : टेक-ऑफ के दौरान विमान का लैंडिंग व्हील टूट कर हुआ अलग हो गया, कोई घायल नहीं

खबरों के अनुसार,  देइबाह और बशागा दोनों को मिलिशिया का समर्थन हासिल है और बशागा अपने प्रतिद्वंद्वी को हटाने के लिए त्रिपोली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। बशागा द्वारा त्रिपोली में अपनी सरकार बनाने की मई में की गई कोशिश के बाद से झड़प शुरू हो गयी थी। जिसके कारण उन्हें राजधानी से हटना पड़ा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...