नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज रिटायर हो रहे हैं और उनकी जगह अब से मनोज मुकुंद नरवणे सेना प्रमुख का पद संभालेंगे जो कि अभी तक लेफ्टिनेंट जरनल नरवणे सेना के उप प्रमुख का पद पर थे। वहीं ऐलान किया गया है कि जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनने वाले हैं जिसके लिए वो नए साल से ही सीडीएस का पद संभालेंगे।
आर्मी चीफ बनते ही मनोज मुकुंद नरवणे दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में शामिल 13 लाख थल सैनिकों के मुखिया बन जाएंगे। आर्मी के वाइस चीफ बनने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे इस्टर्न कमांड(भारत-चीन की 4000 किलोमीटर लंबी सीमा की देखभाल करने वाले) के प्रमुख थे।
एम एम नरवणे के अनुभव