1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुन लो भाजपाइयों मंदिर के नाम पर चंदा चोरी नहीं करने दूंगा, चाहे मेरी हत्या कर दो : संजय सिंह

सुन लो भाजपाइयों मंदिर के नाम पर चंदा चोरी नहीं करने दूंगा, चाहे मेरी हत्या कर दो : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राममंदिर के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर मंगलवार को ट्वीट कर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बताया कि मेर घर पर हमला हुआ है। संजय सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नहीं करने दूंगा। इसके लिए चाहे मेरी हत्या हो जाय।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राममंदिर के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर मंगलवार को ट्वीट कर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने बताया कि मेर घर पर हमला हुआ है। संजय सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नहीं करने दूंगा। इसके लिए चाहे मेरी हत्या हो जाय। श्री सिंह ने कहा कि मैं बीजेपी के गुंडों से डरने वाला नहीं हूं। संजय सिंह के घर पर कुछ लोगों ने कालिख पोती है। पुलिस ने आरोपियों हिरासत में ले लिया है। श्री सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसलिए उनके घर पर हमला किया गया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

संजय सिंह ने कहा कि हमलावर उनके खिलाफ और रामजन्मभूमि ट्रस्ट को लेकर नारे लगा रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि अगर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो मैं इन चंदा चोरों को जेल भिजवाकर रहूंगा। संजय सिंह बोले कि मेरा घर महामहिम राष्ट्रपति के घर से कुछ दूरी पर है। यह वीआईपी इलाका है यहां अन्य सांसद भी रहते हैं। ऐसी जगह पर मेरा घर है फिर भी मेरे घर पर हमला हो गया।

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है वह घर के अंदर घुस रहे थे। मुझ पर हमले के लिए, लेकिन मेरे साथियों ने उन्हें रोक लिया। फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों में चार-पांच लोग शामिल थे।

बता दें कि बीते रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की थी। सिंह ने लखनऊ में दावा किया था कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपए कीमत की जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी।उन्होंने कहा था कि यह सीधे-सीधे धन शोधन का मामला है और सरकार इसकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराये।

बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन खरीद के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले की रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने ट्रस्ट और जिला प्रशासन से इस मामले में विस्तृत जानकारी देने को कहा है।

बता दें कि मामला प्रकाश में आने के बाद पूरे देश में चर्चा के केंद्र में आ गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने सीएम आवास के बाहर ​प्रदर्शन भी किया। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि करोड़ों लोगों ने आस्था और भक्ति के चलते भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ाया। उस चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, उनकी आस्था का अपमान है। इस मुद्दे पर सियासी हमले तेज हो गए हैं। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। विपक्षी दलों ने ट्रस्ट पर जनता का पैसा लुटाने का और हिंदुओं की भावनाओं से विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। वहीं, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को कहा कि आरोप लगाने वाले सियासी लोग हैं। सियासत से प्रेरित होकर आरोप लगा रहे हैं। हकीकत तो यह है कि यह जमीन बाजार दर से कम कीमत पर खरीदी गई है।

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...