1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. लिज ट्रस होंगी ब्रिटेन की नई पीएम, भारतवंशी ऋषि सुनक चुनाव हारे

लिज ट्रस होंगी ब्रिटेन की नई पीएम, भारतवंशी ऋषि सुनक चुनाव हारे

ब्रिटेन की सत्तासीन कंजर्वेटिव पार्टी ने दो महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद सोमवार को संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ कॉमन्स ने लिज ट्रस को देश का नया प्रधानमंत्री चुना लिया है। इस पद के लिए मौजूदा विदेश मंत्री लिज ट्रस  चुनी गई है। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक को हराकर यह चुनाव जीता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। ब्रिटेन (UK)  की सत्तासीन कंजर्वेटिव पार्टी ने दो महीने की लंबी प्रक्रिया के बाद सोमवार को संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ कॉमन्स ने लिज ट्रस Liz Truss)  को देश का नया प्रधानमंत्री चुना लिया है। इस पद के लिए मौजूदा विदेश मंत्री लिज ट्रस  चुनी गई है। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को हराकर यह चुनाव जीता है। लिज ट्रस  ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगीं। उनसे पहले थेरेसा मे और मार्गेट थेचर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं।

पढ़ें :- लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर जरुर कार्रवाई होगी, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी

कंजर्वेटिव पार्टी की चुनावी कमेटी के नेता एलान करते हुए लिज ट्रस को अपनी पहली पसंद बताया। वे ही ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री होंगी। ट्रस छह साल में इस देश की चौथी पीएम होंगी। इससे पहले डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन 2016 से लेकर 2022 तक अलग-अलग अंतराल में पीएम पद पर रहे हैं।

जुलाई में बोरिस जॉनसन ने कई विवादों में घिरने के बाद कंजरवेटिव पार्टी के मुखिया पद से इस्तीफा दे दिया था।  ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी सत्ता में है और सत्ता धारी दल का मुखिया ही प्रधानमंत्री पद का दावेदार होता है। ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने इस मुकाबले में भारतमूल के पूर्व वित्तमंत्री ऋषि सुनक को पछाड़ा है।  1992 में बनी कमिटी के अध्यक्ष सर ग्राहम ब्रेड्री ने 47 साल की लिज ट्रस के इस मुकाबले में जीतने की घोषणा की। वह कंजरवेटिव पार्टी के सांसद हैं और पार्टी के लीडरशिप के चुनाव के अधिकारी भी थे।

जानें कौन है लिज ट्रस?
लिज ट्रस ने सात साल की उम्र में पहली बार प्रधानमंत्री का रोल किया था, अब 40 साल बाद वो ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। 47 वर्षीय लिज का जन्म ऑक्सफोर्ड में हुआ था। साउथ वेस्ट नॉरफॉक सीट से सांसद लिज की पहचान ब्रिटेन की सियासत में फायरब्रांड दक्षिणपंथी नेता के तौर पर है। उनके परिवार में पति हग ओ लैरी के अलावा दो बेटियां है।

पढ़ें :- Rule Change From 1st April : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये पांच नियम, जिसका आपकी जेब पर होगा सीधा असर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...