1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लोकसभा आईडी का लॉगिन और पासवर्ड हीरानंदानी को दिया था लेकिन… जानिए महुआ मोइत्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर क्या कहा?

लोकसभा आईडी का लॉगिन और पासवर्ड हीरानंदानी को दिया था लेकिन… जानिए महुआ मोइत्रा ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर क्या कहा?

तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) के बीच चल रहे आरोप प्रत्यारोप का मामला बढ़ता ही जा रहा है। निशिकांत दुबे के आरोपों पर टीमएसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने एक बार फिर जवाब दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) के बीच चल रहे आरोप प्रत्यारोप का मामला बढ़ता ही जा रहा है। निशिकांत दुबे के आरोपों पर टीमएसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने एक बार फिर जवाब दिया है। शुक्रवार को एक न्यूज चलैन को दिए गए इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कैश फॉर क्वेरी मामले में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : लखनऊ लोकसभा सीट से सपा बदल सकती है प्रत्याशी, इस दिग्गज नेता का नाम चल रहा है आगे

उन्होंने कहा कि, किसी पर कोई भी आरोप लगा सकता है लेकिन उसको साबित करने की जिम्मेदारी हमेशा शिकायतकर्ता की होती है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कबूल किया कि दर्शन हीरानंदानी (Darshan Hiranandani) को अपना संसद लॉगिन और पासवर्ड दिया था। उन्होंने ये भी दावा किया इसके लिए कोई भी नियम नहीं है कि किसके पास लॉगिन हो सकता है।

इंटरव्यू के दौरान महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा कि, कोई भी सांसद खुद सवाल नहीं पूछता है और टीम के पास ही लॉगिन पासवर्ड होता है। उन्होंने ये भी दावा किया जब भी लॉगिन किया जाता है तो उसका ओटीपी आता, जो सिर्फ मेरे ही फोन पर आता है। ये ओटीपी किसी और के पास नहीं जाता है। ऐसे में सिर्फ लॉगिन और पासवर्ड से ही कोई प्रश्न दायर नहीं कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) और वकील जय अनंत देहाद्राई के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...