1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar : चिराग ने नीतीश से बताया अपनी जान का खतरा , बोले- मुख्यमंत्री मुझे मरवा सकते हैं गोली

Bihar : चिराग ने नीतीश से बताया अपनी जान का खतरा , बोले- मुख्यमंत्री मुझे मरवा सकते हैं गोली

Bihar Politics : लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान (Chirag paswan) ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish kumar) पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। चिराग ने नीतीश ने अपनी जान का खतरा बताया है। चिराग पासवान (Chirag paswan)  ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish kumar) बिहार में अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। इसी वजह से वह उनकी हत्या भी करवा सकते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bihar Politics : लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान (Chirag paswan) ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish kumar) पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। चिराग ने नीतीश ने अपनी जान का खतरा बताया है। चिराग पासवान (Chirag paswan)  ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish kumar) बिहार में अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। इसी वजह से वह उनकी हत्या भी करवा सकते हैं।

पढ़ें :- Everest Masala Row : अब 'फिश करी मसाले' पर उठे सवाल, सिंगापुर ने बाजार से उत्पाद वापस मंगाए

चिराग पासवान (Chirag paswan) ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ मैं अपनी बातों को निडरता से रखता हूं। अपराधियों को संरक्षण यही दे रहे हैं। ऐसे में कब वो अपने किसी साथी को बोल दें कि जाओ चिराग पासवान (Chirag paswan) को दो गोली मार दो जाकर। नहीं पता।

रूस के राष्ट्रपति बन जाएं नीतीश कुमार

वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार (Nitish kumar)  के विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर नाम की चर्चा पर चिराग ने तंज कसते हुए कहा कि कभी वह प्रधानमंत्री मटेरियल बनना चाहते हैं तो कभी राष्ट्रपति मटेरियल बन जाते हैं। नीतीश कुमार (Nitish kumar)  पर तंज कसते हुए चिराग पासवान (Chirag paswan) ने कहा कि अगर उन्हें राष्ट्रपति बनने की इच्छा है, वह रूस के राष्ट्रपति बन जाएं।

खुद की नीतियों को सुधारें नीतीश कुमार

पढ़ें :- Lok Sabha Election: UP में दोपहर एक बजे तक  36.96 फीसदी हुआ मतदान 

चिराग ने आगे कहा कि नीतीश कुमार (Nitish kumar) को गरीबों से, पिछड़ों और दलितों से एलर्जी है इसलिए सफेद चादर लगा दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि सीएम समाज सुधार कार्यक्रम चला रहे हैं। बिहार के समाज को सुधारने की जरूरत नहीं है। बिहार के लोग बाहर जाकर अपनी संस्कृति के लिए जाने जाते हैं। यहां से सबसे ज्यादा आईएएस (IAS) आईपीएस (IPS)निकलते हैं। इसे क्या ही सुधारेंगे। सीएम नीतीश (CM Nitish) को खुद की नीतियों को सुधारने की जरूरत है।

पीएम मोदी पर है पूरा भरोसा

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रम पर पीएम मोदी (PM Modi) की तारीफ करते हुए चिराग पासवान (Chirag paswan) ने कहा कि मुझे अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। वह यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों की जल्द ही वतन वापसी करवा देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...