1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha by-elections: रामपुर और आजमगढ़ से भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, इनको मिला टिकट

Lok Sabha by-elections: रामपुर और आजमगढ़ से भाजपा ने प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, इनको मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटें आजमगढ़ और रामपुर को लेकर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और रामपुर से घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बनाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha by-elections: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटें आजमगढ़ और रामपुर को लेकर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और रामपुर से घनश्याम लोधी को उम्मीदवार बनाया है।

पढ़ें :- आयकर विभाग और चुनाव आयोग BJP की कमी पर आंख बंद कर बैठे हुए हैं...IT की नोटिस पर बोले अजय माकन

बता दें कि, ये दोनों सीटें अखिलेश यादव और आजम खान की लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली हैं। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आजमगढ़ से प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, अखिलेश यादव के खिलाफ वो चुनाव हार गए थे। इस बार फिर आजमगढ़ से भाजपा ने उनको प्रत्याशी बनाया है।

 

पढ़ें :- 31 मार्च को 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' दिल्ली महारैली में राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...