1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Valentine Day 2023 : लड़की को प्रपोज करना युवक की पड़ा भारी, देखें Viral Video

Valentine Day 2023 : लड़की को प्रपोज करना युवक की पड़ा भारी, देखें Viral Video

पूरी दुनिया में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentines Day) मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी, प्रेमिका (Lover) अपने प्यार (Love) को सेलिब्रेट करते हैं। गुरुवार को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। दुनियाभर के कपल ने बहुत उत्साह और उमंग के साथ ‘लव वीक’ (Valentines Week) मनाना शुरू कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentines Day) मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी, प्रेमिका (Lover) अपने प्यार (Love) को सेलिब्रेट करते हैं। गुरुवार को वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। दुनियाभर के कपल ने बहुत उत्साह और उमंग के साथ ‘लव वीक’ (Valentines Week) मनाना शुरू कर दिया है। इस लव वीक में कई प्रेमी, प्रेमिका अपने प्रेम का इजहार भी करते हैं। जिनसे उन्हें प्यार होता है, उसे प्रपोज करते हैं। प्रेमी अपनी प्रेमिका को गिफ्ट देते हैं। प्यार के इजहार करने का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन यहां लड़की, लड़के के प्रपोजल को नकार देती है और उसके बाद वहां का माहौल ही बदल जाता है।

पढ़ें :- Viral Video: दो रुपए के बिस्किट के लिए मासूम के हाथ, पैरों को रस्सी से जकड़ कर खंबे में बांधकर बेरहमी से पीटा, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़का एक लड़की को लाल गुलाब (Red Rose) देकर प्रपोज करता है। जिस पर लड़की उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर देती है। लेकिन यहां चीजें प्रपोजल मना करने तक नहीं रुकती। गुस्से में लड़की ने लड़के से गुलाब का फूल छीनकर उसे फेंक दिया। जिसके बाद नौबत मारपीट तक आ पहुंची। लड़की द्वारा लड़के के रिजेक्शन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

पढ़ें :- Viral video: जब हाथ में हसिया लेकर खेत में गेहूं की फसल काटने पहुंची डीएम कृतिका शर्मा

सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है, एक लाल टी-शर्ट में एक लड़का कक्षा के अंदर एक लड़की के पास खड़ा है। जबकि लड़की डेस्क पर आराम से बैठी है। इस बीच, कई अन्य छात्र अपनी बातचीत और वहां की गतिविधियों को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर रहे हैं। लड़का बातचीत के दौरान पीछे एक हाथ में लाल गुलाब छिपाए नजर आ रहा है। इसी दौरान लड़का, लड़की से अपने प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार करने का अनुरोध करता है, दृढ़ निश्चय के साथ लड़का, लड़की को गुलाब भेंट करने के लिए अपना हाथ बढ़ाता है। लेकिन, अचानक लड़की ने गुलाब को पकड़ लिया और उसे तोड़ दिया।

लड़की द्वारा इस तरह मना करने पर गुस्सा होकर लड़के ने लड़की पर गुलाब फेंक दिया। इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए लड़की अपना बैग लड़के के चेहरे की ओर फेंक देती है। हालांकि हमले से बचने के लिए लड़का पीछे हट जाता है। ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। हालांकि यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो कहां का है, लेकिन फिलहाल यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...