1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दो महीने बाद कोरोना के सबसे कम केस, 24 घंटे में मिले 1.27 लाख संक्रमित

दो महीने बाद कोरोना के सबसे कम केस, 24 घंटे में मिले 1.27 लाख संक्रमित

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश में जमकर हाहाकार मचाया। वहीं, अब कोरोना का कहर थमने लगा है। बीते 24 घंटे में सबसे कम आंकड़े आए हैं। ये आंकड़े दो महीने बाद सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 1,27,510 नए मामले देखने को मिले हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश में जमकर हाहाकार मचाया। वहीं, अब कोरोना का कहर थमने लगा है। बीते 24 घंटे में सबसे कम आंकड़े आए हैं। ये आंकड़े दो महीने बाद सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 1,27,510 नए मामले देखने को मिले हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

वहीं, सक्रिय मामलों की बात करें को ये आंकड़ा 18, 95,520 पर है। 43 दिनों में ये पहली बार है जब सक्रिय मामले 20 लाख से नीचे देखे गए हैं। केवल 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,30,572 की कमी आई है। वहीं, 24 घंटों में 2,795 लोगों की मौत हुई है।

इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3, 31,895 हो गया है। गौरतलब है कि, देश भर में अब तक 2,59,47,629 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। सिर्फ बीते 24 घंटों के दौरान 2,55,287 मरीज ठीक हुए। लगातार 19वें दिन देखा गया कि दैनिक नए मामलों की तुलना में ठीक होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। रिकवरी रेट फिलहाल 92.09% पर है और लगातार बढ़ रहा है।

 

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...