1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. LPG prices hiked: राहुल गांधी ने एलपीजी के बढ़ते दामों पर केंद्र को घेरा, कहा-अन्याय के ख़िलाफ़ देश एकजुट हो रहा है

LPG prices hiked: राहुल गांधी ने एलपीजी के बढ़ते दामों पर केंद्र को घेरा, कहा-अन्याय के ख़िलाफ़ देश एकजुट हो रहा है

LPG prices hiked: घरेलू रसोई गैस (LPG) के दामों में बुधवार को एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई। एलपीजी (LPG) के बढ़ते दामों का असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। घरेलू रसोई गैस के बढ़ते दामों के कारण आम जनता के अंदर सरकार के खिलाफ विरोध के शुरू फूट रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

LPG prices hiked: घरेलू रसोई गैस (LPG) के दामों में बुधवार को एक बार फिर बढ़ोत्तरी हुई। एलपीजी (LPG) के बढ़ते दामों का असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। घरेलू रसोई गैस के बढ़ते दामों के कारण आम जनता के अंदर सरकार के खिलाफ विरोध के शुरू फूट रहे हैं।

पढ़ें :- Raju Pal Murder Case: राजू पाल हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ देश एकजुट हो रहा है। दरअसल, एक सितंबर यानी आज घरेलू गैस ((LPG) के दामों में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी है। इसको लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है।

पढ़ें :- माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम पूरा, बांदा सीजीएम ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

अपने ​ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, ‘जनता को भूखे पेट सोने पर मजबूर करने वाला ख़ुद मित्र-छाया में सो रहा है…लेकिन अन्याय के ख़िलाफ़ देश एकजुट हो रहा है’। बता दें कि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अक्सर सरकार को घेरते रहते हैं। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर वो लगातार सरकार पर हमला करते रहते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...