1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. LUCKNOW: उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने खेलों की महत्ता को जन जन तक पहुंचने वाली खेल साक्षरता प्रसार वाहन को रवाना किया

LUCKNOW: उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने खेलों की महत्ता को जन जन तक पहुंचने वाली खेल साक्षरता प्रसार वाहन को रवाना किया

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज स्पोर्ट्सवे ऑफ लाइफ संस्था द्वारा पूरे प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने व खेलों की महत्ता को जन जन तक पहुंचाने वाली खेल प्रवेशिका का विमोचन तथा खेल साक्षरता प्रसार वाहन को रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा की खेल प्रतिभाओं को तराशने व खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए खेल साक्षरता प्रसार वाहन सहायक सिद्ध होगा और इन प्रयासों का दूरगामी परिणाम होगा।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

LUCKNOW: उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा (Deupty Cm Dinesh sarma)ने आज स्पोर्ट्सवे ऑफ लाइफ(Sport for life) संस्था द्वारा पूरे प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने व खेलों की महत्ता को जन जन तक पहुंचाने वाली खेल प्रवेशिका का विमोचन तथा खेल साक्षरता प्रसार वाहन को रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा की खेल प्रतिभाओं को तराशने व खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए खेल साक्षरता(Sport Education) प्रसार वाहन सहायक सिद्ध होगा और इन प्रयासों का दूरगामी परिणाम होगा। उन्होंने कहा कि जब तक लोग खेलों के बारे में जानेंगे नही, खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण नही रखेंगे तब तक खेल संस्कृति विकसित नहीं हो सकती।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान खेल एवं खेल भावना के उत्थान के लिए बहुत ही सहायक साबित होगा, इससे देश में खेल साक्षरता को बढ़ावा मिलेगा, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में खेलों के प्रति जागरुकता बढ़ेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों में खेलों के प्रति रूचि को बढ़ावा देकर ही वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा में देश को अधिक से अधिक मेडल प्राप्त हो सकेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में भी प्रयत्न किए जाएंगे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जी को स्पोर्ट्स ए वे आफ लाइफ संस्था द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा दिए जाने संबंधी विभिन्न मांगे रखी गई है। इस अवसर पर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित श्री गौरव खन्ना, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्री विजय सिंह चौहान तथा श्री रणवीर सिंह, पैराओलंपियन पलक कोहली सहित अन्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...