लखनऊ। राजधानी के एसजीपीजीआई क्षेत्र में सुबह एक बंद गुमटी से अजीबो गरीब आवाजें आ रही थी। आवाज सुनकर आसपास लोग इकठ्ठा हो गए। अंदर से कोई दस्तक दे रहा था। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन किया और गुमटी का ताला तोड़ा गया तो अंदर का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए। गुमटी के अंदर खून से लथपथ एक युवक कराह रहा था। जिसे पुलिस ने तत्परता से अस्पताल पहुंचाया।
दरअसल, मामला पीजीआई में डेंटल कॉलेज के सामने का है। यहां बाराबंकी का रहने वाला दिव्यांग युवक राजेश कुमार रावत हेलमेट की गुमटी लगाता है। युवक हेलमेट बेचने का काम पिछले कई साल से कर रहा है। वहीं पड़ोस में ई रिक्शा चालक राजू साहू उम्र 50 ई रिक्शा चलाता है वह भी वहीं पर गुमटी लगाता था। रविवार रात में दोनों में कुछ कहासुनी हो गई। इसी बीच राजू साहू अपनी ही गुमटी में राजेश रावत को धारदार हथियार से सर पैर व चेहरे पर घाव कर उसे लहूलुहान कर दिया।
इतना ही नहीं राजू ने राजेश को जख्मी हालत में उसे गुमटी के अंदर बंद कर दिया और भाग निकला। सुबह जब राजेश को होश आया तो उसने गुमटी को अंदर से थपथपाया शुरू कर दिया। जिसके बाद आस-पड़ोस के लोग इकठ्ठे हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद गुमटी का दरवाजा खुला या तो राजेश लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने तत्काल उसे ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। वहीं मौके पर खून से सना बांका भी मिला है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।