1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: भाजपा कार्यालय पहुंचे जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव सिंह ने किया स्वागत

लखनऊ: भाजपा कार्यालय पहुंचे जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव सिंह ने किया स्वागत

भाजपा में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद शनिवार लखनऊ पहुंचे हैं।​ जितिन प्रसाद का लखनऊ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां पर बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जितिन प्रसाद का स्वागत किया। बता दें कि, जितिन प्रसाद बीते दिनों दिल्ली में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भाजपा में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद शनिवार लखनऊ पहुंचे हैं।​ जितिन प्रसाद का लखनऊ एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां पर बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जितिन प्रसाद का स्वागत किया। बता दें कि, जितिन प्रसाद बीते दिनों दिल्ली में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

दिल्ली में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद वह पहली बार लखनऊ पहुंचे हैं, जहां स्वतंत्र देव सिंह ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्हें ऊर्जावान, ईमानदार बताया। वहीं जितिन प्रसाद ने दोहराया कि देश में सिर्फ भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी बची है। यहां कार्यकर्ता की भावना के आधार पर नीति निर्धारण होता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष तक पहुंच सकता है। योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। फिर बिना किसी दल का नाम लिए बोले कि क्षेत्रीय पार्टियां देश या समाज का भला नहीं कर सकते। इनमें नेता पार्टी बनाते हैं। यह दल व्यक्ति विशेष के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं।

 

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...