1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: सपा कार्यालय के बाहर दुकानों पर चला बुलडोजर, नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई

Lucknow News: सपा कार्यालय के बाहर दुकानों पर चला बुलडोजर, नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई

राजधानी लखनऊ में स्थित समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) कार्यालय के सामने स्थित दुकानों पर बुधवार को बुलडोजर चला। नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से इन दुकानों को ढहा दिया। बताया जा रहा है कि ये सभी अवैध निर्माण थे। नगर निगम का कहना है कि इनको पहले ही नोटिस जारी किया गया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News:  राजधानी लखनऊ में स्थित समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) कार्यालय के सामने स्थित दुकानों पर बुधवार को बुलडोजर चला। नगर निगम की टीम ने बुलडोजर से इन दुकानों को ढहा दिया। बताया जा रहा है कि ये सभी अवैध निर्माण थे। नगर निगम का कहना है कि इनको पहले ही नोटिस जारी किया गया था।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

इसके बाद कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में जहां अवैध निर्माण हुआ है वहां बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को काफी तीव्र गति से अंजाम दिया जा रहा है। वहीं, इसको लेकर समाजवादी पार्टी के मीडिया अकाउंट के जरिए ट्वीट कर निशाना साधा गया है।

उन्होंने कहा कि, ‘भाजपा की निकृष्ट और राजनैतिक दुश्मनी वाली राजनीति का एक और घृणित उदाहरण सामने है। सपा कार्यालय के बाहर दशकों से झंडा बैनर पोस्टर बेचकर अपना घर परिवार रोटी चलाने वाले गरीबों के दुकान पर बुलडोजर चलाकर भाजपा सरकार ने अपनी निकृष्ट सोच का परिचय दिया है।
अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक।‘

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...