1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के कमरे में मिला क्लर्क का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Lucknow News: पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के कमरे में मिला क्लर्क का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीडब्ल्यूडी मुख्यालय (PWD Headquarters) में तैनात क्लर्क विपिन सिंह (Clerk Vipin Singh) का शव कार्यालय में मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार देर रात क्लर्क का शव कार्यालय में मिला। इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विपिन सिंह (Vipin Singh) के साथ उसके दो साथी भी मौजूद थे। उधर, घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News:  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीडब्ल्यूडी मुख्यालय (PWD Headquarters) में तैनात क्लर्क विपिन सिंह (Clerk Vipin Singh) का शव कार्यालय में मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार देर रात क्लर्क का शव कार्यालय में मिला। इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विपिन सिंह (Vipin Singh) के साथ उसके दो साथी भी मौजूद थे। उधर, घटना की छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें :- Hardoi News : जेल में क़ैदी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप,जेल प्रशासन कुछ भी बोलने को राजी नहीं

इसके साथ्ज्ञ ही जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि, बुधवार विपिन सिंह पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात थे। बुधवार को विपिन कार्यालय आए थे। बताया जा रहा है कि विपिन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कार्यालय में ही शराब पी थी। दरअसल, मौके पर पुलिस को शराब की बोतलें भी बरामद हुईं हैं।

घर नहीं पहुंचने पर शुरू ही खोबजीन
बता दें कि, देर रात तक विपिन सिंह (Vipin Singh)  के घर नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई। पत्नी सपना ने फोन पर संपर्क किया लेकिन बातचीत नहीं हो पाई। इसके बाद कुछ लोग कार्यालय पहुंचे तो देखा कि विपिन मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद घटना की जानकारी पत्नी सपना को दी गई।

पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
वहीं, इस घटना के बाद विपिन (Vipin Singh) की पत्नी सपना ने हत्या का आरोप लगाया है। सपना का आरोप है कि दो लोग उनके साथ और थे। हालांकि, पुलिस इस पहलु पर भी जांच कर रही है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि विपिन के साथ कल रात में इंचार्ज क्लर्क आकाश और मुकेश थे। इनके द्वारा किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

 

पढ़ें :- UP Board Result 2024 : यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट; यहां पर चेक करें परीक्षा परिणाम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...