1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Lucknow News: सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए बिहार की पुलिस राजधानी लखनऊ पहुंची है। बिहार की पुलिस शुक्रवार सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर जमानती वारंट लेकर लखनऊ आई थी। इसके बाद बिहार पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया और गिरफ्तारी में मदद मांगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए बिहार की पुलिस राजधानी लखनऊ पहुंची है। बताया जा रहा है कि बिहार की पुलिस शुक्रवार सुब्रत रॉय के खिलाफ गैर जमानती वारंट लेकर लखनऊ आई थी। इसके बाद बिहार पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया और गिरफ्तारी में मदद मांगी।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस गोमतीनगर स्थित सहारा शहर के कार्यालय पहुंची है। पुलिस का कहना है कि सहारा शहर में सुब्रत रॉय के खिलाफ जारी वारंट को अमल में लाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इसको देखते हुए वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...