सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारी के कारनामे की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, रविवार को पुलिस मुख्यालय में कवरेज कर रहे एक पत्रकार शुभम पांडे से JCP पीयूष मोर्डिया ने अभद्रता कर दी। यही नहीं उन्होंने पत्रकार के साथ धक्का—मुक्की भी की। पुलिस अधिकारी की अभद्रता का पत्रकार ने भी करारा जवाब दिया।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस के कारनामे अक्सर उजागर होते रहते हैं। अपने कारनामें के कारण पुलिस की खूब किरकिरी भी होती है। रविवार को राजधानी लखनऊ में भी एक पुलिस अधिकारी ने ऐसा कारनामा कर दिया जिसकी हर तरफ निंदा हो रही है। यही नहीं पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।
सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारी के कारनामे की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, रविवार को पुलिस मुख्यालय में कवरेज कर रहे पत्रकार शुभम पांडे से JCP पीयूष मोर्डिया ने अभद्रता कर दी। यही नहीं उन्होंने पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की भी की। पुलिस अधिकारी की अभद्रता का पत्रकार ने भी करारा जवाब दिया।
पत्रकार के साथ लखनऊ के JCP पीयूष मोर्डिया का व्यवहार देखिए। पत्रकार को धक्का दिया, कैमरामैन से बदतमीज़ी की। ये हाल तब है जब कैमरा ऑन था। pic.twitter.com/EOtgiF0RUC
— Priya singh (@priyarajputlive) January 8, 2023
इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भाजपा नेता से लेकर अन्य लोग भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना के बाद ट्विटर पर भी #हाथ_कैसे_लगाया ट्रेंड होने लगा है। दरअसल, पुलिस अधिकारी की अभद्रता पर पत्रकार ने कहा हाथ कैसे लगाया जो अब ट्रेंड हो रहा है। उधर, सोशल मीडिया पर भी यूजर्स पुलिस अधिकारी को खरी खोटी सुना रहे हैं।