1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Priyanka Chopra : यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का देखें ये देशी अंदाज

Priyanka Chopra : यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का देखें ये देशी अंदाज

Priyanka Chopra : बॉलीवुड अभिनेत्री व यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर (UNICEF Goodwill Ambassador) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) दो दिन के लिए यूपी की राजधानी लखनऊ आई हैं। इस दौरान वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करेंगी। इसी क्रम में वह सोमवार की सुबह वह निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं और बच्चों के पोषण आहार के बारे में जानकारी ली।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Priyanka Chopra : बॉलीवुड अभिनेत्री व यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर (UNICEF Goodwill Ambassador) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) दो दिन के लिए यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) आई हैं। इस दौरान वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करेंगी। इसी क्रम में वह सोमवार की सुबह वह निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं और बच्चों के पोषण आहार के बारे में जानकारी ली।

पढ़ें :- Rajkumar Rao की फिल्म 'श्रीकांत' का गाना ‘पापा कहते हैं’ रिलीज

उन्होंने गांव की आरती से बात की और पूछा कि बच्चे को पोषण आहार के रूप में क्या खिलाती हैं? आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का वजन व लंबाई भी नापी गई। इसके लिए 11 बच्चे आए थे। वहीं, केंद्र के बाहर प्रियंका की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी।

पढ़ें :- Hanuman Janmotsav : चैत्र पूर्णिमा पर सरयू स्नान के लिए रामनगरी में उमड़े भक्त, हनुमान गढ़ी में लगी लंबी कतारें

इसके पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  बिजनौर रोड स्थित औरंगाबाद के प्राथमिक विद्यालय गईं और स्कूली गतिविधियों में शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों से बात की और खानपान की जानकारी ली। प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों से शिक्षा व उनके पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। प्रियंका चोपड़ा के कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी उनसे मिलकर काफी खुश हुए। प्रियंका को 2016 में ‘ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर’ (UNICEF Goodwill Ambassador)  के रूप में नियुक्त किया गया। वह बच्चों के अधिकारों तथा लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीडिया पैनल चर्चाओं में भी भाग लेती रहती हैं।

वह भारत में जिन प्रमुख यूनिसेफ (UNICEF) अभियानों से जुड़ी हुई हैं, उनका लक्ष्य किशोरियों और युवतियों को जीवन कौशल, उद्यम और नेटवर्किंग के कौशल का प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत बनाना है। उन्होंने यूनिसेफ के अभियानों का प्रचार करने में भी मदद की है। प्रियंका गांधी से मिलकर भावुक हुई बच्ची। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने गांव से निकलने पर सभी को बॉय-बॉय बोला। उन्हें देखने के लिए भीड़ लगी रही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...