1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Sanjeev Jeeva Murder Case : गैंगस्टर संजीव जीवा मर्डर पर बोली कांग्रेस- “कानून के मंदिर में कानून के मुंह पर तमाचा जड़ती यह खोखली व्यवस्था क्या कभी सुधरेगी”

Lucknow Sanjeev Jeeva Murder Case : गैंगस्टर संजीव जीवा मर्डर पर बोली कांग्रेस- “कानून के मंदिर में कानून के मुंह पर तमाचा जड़ती यह खोखली व्यवस्था क्या कभी सुधरेगी”

लखनऊ के कोर्ट में बुधवार दोपहर बदमाशों ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेआम न्याय के मंदिर में इस तरह की वारदात को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशां लगा दिया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

sanjeev jeeva murder case in lucknow: लखनऊ के कोर्ट में बुधवार दोपहर बदमाशों ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा (Sanjeev Maheshwari Jeeva) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सरेआम न्याय के मंदिर में इस तरह की वारदात को अंजाम देना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशां है।

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

मामले को मोड़ने के लिए मृतक का परिचय अपराधी के तौर पर किया

इतनी बड़ी घटना के बाद विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस ने कहा कि अदालत में चारो तरफ से पुलिस से घिरा हुए गवाह को जज के सामने हत्या कर दी गई। कानून व्यवस्था (Law and order) की इससे लचार तस्वीर कहीं नहीं देखी। कांग्रेस ने कहा मामले को मोड़ने के लिए मृतक का परिचय अपराधी के तौर पर किया गया।

पढ़ें :- Shiv Shakti Point : चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट के नाम को हरी झंडी, पीएम मोदी ने किया था एलान IAU ने भी दी मंजूरी

 

बता दें कि राजधानी लखनऊ के कोर्ट में बुधवार दोपहर बदमाशों ने गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग के दौरान एक बच्ची को भी गोली लगी है। हत्यारा वकील की ड्रेस में था।

उसकी पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव निवासी केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। हमले में एक सिपाही लाल मोहम्मद भी घायल हुआ है। हमले में घायल डेढ़ साल की बच्ची को बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हमलावर वकील की ड्रेस में थे और कोर्ट परिसर के बाहर वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। गैंगस्टर संजीव पूर्वांचल के भाजपा विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में आरोपी था।

 

पढ़ें :- Viral Video: आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को अंदर बंद कर ताला लगाकर चली गई सहायिका, घंटों तक रोते बिलखते रहे बच्चे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...