1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ : सपा सांसद आजम खान की हालत नाजुक, बेटे की हालत ठीक

लखनऊ : सपा सांसद आजम खान की हालत नाजुक, बेटे की हालत ठीक

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू में भर्ती हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने पत्नी विधायक ताजीन फातिमा से बातचीत की है। मेदांता हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू में भर्ती हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने पत्नी विधायक ताजीन फातिमा से बातचीत की है। मेदांता हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि सपा सांसद आजम खान को आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

पढ़ें :- मुख्तार की मौत पर बोलीं अलका राय 'आज का दिन खास, बाबा विश्वनाथ-मोदी-योगी ने दिलाया न्याय'

संक्रमण अभी बना हुआ है। ऐसी स्थिति में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनके बेटे अब्दुल्ला खा की सेहत ठीक है। मालूम हो कि सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खान की हालत रविवार को गंभीर हो गई थी। इस पर उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्लाह खान को शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में कोविड आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...