राजधानी लखनऊ में शनिवार को जोरदार आंधी और बारिश हुई। इस दौरान हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित मकान पर लोहे की बड़ी होर्डिंग गिर गई।
राजधानी लखनऊ में शनिवार को जोरदार आंधी और बारिश हुई। इस दौरान हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित मकान पर लोहे की बड़ी होर्डिंग गिर गई। लोहे की होर्डिंग गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं इस घटना से मकान के आस पास रहने वाले लोगों में अफरा तफरी का माहौल है।
प्रदेश के कई जिलों में बारिश
आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गयी है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है।
#लखनऊ में तेज आंधी से हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित मकान पर गिरी लोहे की बड़ी होर्डिंग। pic.twitter.com/ysFQxwXNcR
— PardaphashNews (@PardaPhashNews) May 27, 2023
पढ़ें :- Lucknow Weather News : लखनऊ में सोमवार को बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश, Cyclonic Circulation बना
लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है
बीते कई दिनों से गर्मी के कारण लोग परेशान थे। तेज बारिश से अब राहत मिलेगी। वहीं, तेज आंधी से कई जगह पर पेड़ और तार भी टूट गए। इसके कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है।
मौसम बदल गया और तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हो गयी
बता दें कि, राजधानी लखनऊ में सुबह से धूम निकली हुई थी। तेज गर्मी के कारण लोग परेशान दिख रहे थे। लेकिन अचानक ही राजधानी का मौसम बदल गया और तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हो गयी। अचानक से बदले इस मौसम में कई लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ी