1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Weather Today : लखनऊ, मथुरा समेत यूपी के इन 14 शहरों में बारिश का अलर्ट

Lucknow Weather Today : लखनऊ, मथुरा समेत यूपी के इन 14 शहरों में बारिश का अलर्ट

Lucknow Weather Today : यूपी का मौसम आज फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। झांसी में सुबह से बादल छाए हैं। गोरखपुर से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक लोगों को बदले मौसम का असर दिखेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Lucknow Weather Today : यूपी का मौसम आज फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। झांसी में सुबह से बादल छाए हैं। गोरखपुर से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक लोगों को बदले मौसम का असर दिखेगा।

पढ़ें :- Lucknow Weather Today : लखनऊ में झमाझम बारिश, 27 जिलों में ओले गिरने की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में मौसम ने करवट ली है। इसलिए यूपी के तराई इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। मौसम विभाग (Weather  Department) ने 16 और 17 मार्च के आस-पास मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया था। राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग (Weather  Department)  के पूर्वा अनुमान के अनुसार, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

अयोध्या समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 °C और अधिकतम तापमान 33 °C रहने की संभावना है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग (Weather  Department)  के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर में बारिश की संभावना नहीं है।

कानपुर में बुधवार को दिन का तापमान 24 घंटे में 1.4 से बढ़कर 34.4 °C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग (Weather  Department)  का कहना है कि 16 से 21 मार्च तक आंधी, पानी और ओला गिरने की संभावना है। 72 घंटों से दिन का पारा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार शाम से मौसम में बदलाव के आसार हैं, जो अगले कई दिन बना रहेगा। लगातार एक जैसा मौसम नहीं रहेगा।

बरेली में सुबह से धूप खिली हुई है। मौसम विभाग (Weather  Department)  का कहना है कि अगले 48 घंटे कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का अनुमान है। 8 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 18 मार्च से आस-पास के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

पढ़ें :- Umesh Pal Murder Case : Atique के करीबी जर्रार अहमद का एनकाउंटर, दाएं पैर में लगी गोली

झांसी में मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह से भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (Weather  Department)  के अनुसार अगले 4 दिनों तक बादल छाए रहेंगे। धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...