1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नए साल में लखनऊ का पारा धड़ाम, गलन में हुई बेतहाशा वृद्धि

नए साल में लखनऊ का पारा धड़ाम, गलन में हुई बेतहाशा वृद्धि

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ: पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजधानी लखनऊ का पारा धड़ाम कर दिया। रात का पारा 0.5 डिग्री पहुंच गया। इससे गलन में बेतहाशा वृद्धि हो गई। साल के पहले दिन इससे पहले कभी भी इतनी ठंड नहीं पड़ी थी। उधर दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। परिवार के साथ निकले लोगों ने खूब मस्ती की।

पढ़ें :- Lok Sabha Election: UP में दोपहर एक बजे तक  36.96 फीसदी हुआ मतदान 

रात का पारा सामान्य से सात डिग्री नीचे गिर गया। गुरुवार की तुलना में 3.5 डिग्री की गिरावट हुई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री था जो गिरकर 0.5 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले 1.0 डिग्री से नीचे पारा कई बार पहुंचा है लेकिन साल के पहले दिन पहली बार इतनी गिरावट हुई है। वर्ष 2017 में 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बेतहाशा गिरावट हुई थी।

उस दिन रात का तापमान 0.1 डिग्री हो गया था। जबकि 12 जनवरी 2011 में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक दो बार न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंचा है। पहली बार माइनस में तापमान वर्ष 1964 में हुआ था। उस वर्ष 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री पहुंच गया था। इसके बाद वर्ष 2013 में नौ जनवरी को न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री हो गया था।

सुबह के वक्त बेतहाशा गलन से हर कोई घर में दुबका पड़ा था। मस्ती करने का मन बना चुके लोगों की योजना पर पानी फिरता नजर आ रहा था। आसमान में छाए बादलों ने सूर्य की किरणों को धरती पर आने से पूरी तरह रोक लिया था। लेकिन सुबह लगभग नौ बजे धूप निकलते ही लोगों के चेहरे खिल गए। दिन भर निकली गुनगुनी धूप ने गलन से लोगों को राहत दी। लोग कुर्सी लेकर घरों के बाहर बैठ गए।

मस्ती करने वाले भी 10 बजे तक घरों से निकल पड़े। पार्क में दिनभर भीड़ उमड़ी रही। लोग अपने पूरे परिवार के साथ मस्ती करते नजर आए। लेकिन शाम होते ही गलन में फिर इजाफा हो गया। धूप निकलने से दिन के तापमान में वृद्धि हुई है। गुरुवार की तुलना में 1.9 डिग्री पारा चढ़ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री था जो बढ़कर 20.3 डिग्री हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था।

पढ़ें :- Nestle Row : नेस्ले की गुणवत्ता पर सवाल एक्शन में सरकार , शिशु उत्पादों में अधिक चीनी होने की रिपोर्ट के बाद CCPA ने उठाया ये कदम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...