HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 5 मई 2022 का राशिफल: इन 6 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

5 मई 2022 का राशिफल: इन 6 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें अपनी राशि का हाल

Horoscope Today, 5 May 2022 : ग्रहों की स्थिति से राशिफल का आकंलन किया जाता है। हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होता है। आज वैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी, गुरुवार 5 मई 2022 को गुरुवार है। इस दिन ग्रहों की स्थिति के कारण कई राशि वालों को लाभ होगा व कई राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Horoscope Today, 5 May 2022 : ग्रहों की स्थिति से राशिफल का आकंलन किया जाता है। हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होता है। आज वैशाख शुक्ल पक्ष पंचमी, गुरुवार 5 मई 2022 को गुरुवार है। इस दिन ग्रहों की स्थिति के कारण कई राशि वालों को लाभ होगा व कई राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

पढ़ें :- महाशिवरात्रि पर बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग का 'महासंयोग', महादेव इन 5 राशियों को करेंगे मालामाल

वृषभ राशि – आज के दिन क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। लेख और बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि – पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। उपहार में वस्त्र प्राप्‍त‍ हो सकते हैं। भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

धनु राशि – आज के दिन इस राशि के जातकों को मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। संचित धन की भी कमी आ सकती है।

कन्या राशि – आज के दिन आप बातचीत में संयत रहें। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- आज का राशिफल 13 फरवरी 2025: कैसा रहेगा आज आपका दिन, किस्मत देगी साथ या फिर मुश्किलों का करना होगा सामना, पढ़ें दैनिक राशिफल

तुला राशि – इस राशि के जातकों को आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि – कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। इस वजह से मन प्रसन्न रहेगा। लेखनाद-बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगी। आय में कमी आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

कुंभ राशि – मन प्रसन्न होने के इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है।

मेष राशि – मन परेशान हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। विश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

मिथुन राशि – इस राशि के जातकों के नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। वाहन के संचालन पर खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे।

पढ़ें :- आज का राशिफल 12 फरवरी 2025: आज मेष राशि के लोगो का भाग्य देगा साथ, नई संपत्ति खरीदने के योग, कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढें दैनिक राशिफल

कर्क राशि – आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति से परेशान हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर राशि – वाणी में मधुरता रहेगी। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास भी करते रहें। दैनिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। व्यर्थ के विवादों से बचें। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन राशि – आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन आज के दिन अति उत्साही होने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। जीवनसाथी के परिवार की किसी महिला से धन लाभ हो सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...