1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Ludhiana Blast : लुधियाना कोर्ट बिल्डिंग में धमाके जांच के लिए पहुंच रही है NIA-NSG

Ludhiana Blast : लुधियाना कोर्ट बिल्डिंग में धमाके जांच के लिए पहुंच रही है NIA-NSG

Ludhiana Blast : पंजाब में लुधियाना के कोर्ट परिसर (Blast in Ludhiana court) में ब्लास्ट हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं चार जख्मी बताए जा रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कुछ देर में लुधियाना के लिए रवाना होंगे, उन्होंने इसे साजिश करार दिया है। जांच के लिए NIA-NSG की टीमें भी मौके पर पहुंच रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Ludhiana Blast : पंजाब में लुधियाना के कोर्ट परिसर (Blast in Ludhiana court) में ब्लास्ट हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं चार जख्मी बताए जा रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Chief Minister Charanjit Singh Channi) कुछ देर में लुधियाना (Ludhiana)  के लिए रवाना होंगे, उन्होंने इसे साजिश करार दिया है। जांच के लिए NIA-NSG की टीमें भी मौके पर पहुंच रही है।

पढ़ें :- सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह का मेरठ से पत्ता साफ, नए कैंडिडेट का आज ही कर सकती है ऐलान

लुधियाना में धमाके के बाद पूरे पंजाब में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। धार्मिक स्थलों को लेकर पहले ही सुरक्षा का हाई अलर्ट जारी है। अब सार्वजनिक जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्लास्ट को सिद्धू ने चुनाव से जोड़ा

लुधियाना ब्लास्ट पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इसे साजिश बताया है। वह बोले कि ऐसा वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए किया जा रहा है। वहीं पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने लिखा कि लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट की खबर सुनी है। दो लोगों की जान जाने से दुखी हूं। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। पंजाब पुलिस को इसकी तह तक जाना चाहिए।

जांच के लिए पहुंच रही NIA-NSG
लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट के बाद एनआईए और एनएसजी को वहां जांच के लिए भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, NIA की दो टीम लुधियाना जा रही हैं। वहीं NSG की एक टीम लुधियाना जाएगी। नेशनल बम डेटा सेंटर की टीम भी लुधियाना भेजी जा रही है।

पढ़ें :- केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा-ये राजनीतिक मामला

सीएम चन्नी ने बताया साजिश का हिस्सा

लुधियाना ब्लास्ट पर पंजाब CM चरणजीत सिंह चन्नी का भी बयान आया है। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए कहा कि दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। चन्नी बोले कि मैं मौके का जायज़ा लेने के लिए लुधियाना जा रहा हूं, जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा है कुछ देश विरोधी ताकतों द्वारा ऐसी घिनौनी हरकतें की जा रही हैं। इसे लेकर सरकार सचेत है, लोगों को भी सचेत रहना चाहिए। बेअदबी की कोशिश की गई सफल नहीं हुए,अब ब्लास्ट किया गया।

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यह धमाका चुनाव में मुद्दा और उसके पहले भी तनाव की वजह बन सकता है। यह ब्लास्ट पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश भी हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...