लखनऊ। साल 2020 का दूसरा पहला चंद्र ग्रहण आज यानि 5 जून को पड़ रहा है। कोरोना संकट के दौरान का यह पहला चन्द्र ग्रहण है। ग्रहण के दौरान हमें कुछ चीजों के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं ग्रहण में किन चीजों को भूल से भी नहीं करना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के दौरान ना करें ये काम
- खाना खाना और बनाना, सिर पर तेल लगाना वर्जित है।
- पका हुआ खाने वाला पदार्थ ग्रहण लगने से पूरी तरह जहर बन जाता है।
- चंद्र ग्रहण के दौरान वायुमंडल में बैक्टीरिया और संक्रमण प्रकोप बढ़ता है जिस से संक्रमण अधिक होने की आशंका रहती है।
- ग्रहण के समय कुछ भी खाने से बचें।
- ग्रहण के समय पति-पत्नी किसी भी कीमत पर शारीरिक संबंध ना बनाएं।
- अगर इस समय पर गर्भ ठहर गया तो होने वाले संतान की विकलांग या मानसिक रूप से विक्षिप्त होने का खतरा बढ़ जाता है।
- ग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य को करने से बचें।